शासकीय उचित मूल्य की दुकान सहसपानी में चावल गबन का भांडा फूटा…!

सारंगढ़ :-सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सहसपानी में शासकीय उचित मूल्य दुकान स्व.सहायता महिला समूह, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्राथमिकता और अंत्योदय दोनों कार्ड में प्रति हितग्राही 5 किलो मिलने वाले अतिरिक्त बोनस चावल लगभग 50 क्विंटल से भी ज्यादा चावल को हितग्राहियों में न बॉट कर स्वयं समूह डकार गए हैं। हितग्राहियों को वितरण करने के लिए सरकार मुफ्त में चावल दे रही हैं लेकिन समूह द्वारा हेरा-फेरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जब ग्रामीणों के बीच जाकर पता लगाया गया,कि हितग्राहियों को कितना कितना चावल कब दिया गया, तब पता चला कि अतिरिक्त चावल समूह द्वारा वितरण नही किया है ग्रामीणों ने बताया की किसी का 10 कि.लो,20 किलो,30 किलो सदस्य के आधार पर गबन कर गए। ग्राम पंचायत की समूह ने हर कार्ड में कटौती कर हितग्रहियों को चावल वितरण किया हैं।
क्या ग्राम पंचायत सहसपानी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान स्व.सहायता महिला समूह व दुकान संचालक के खिलाफ कोई कार्यवाही किया जाएगा या नही ? यह आगामी दिनों में देखने वाली बात होगी!




