बिलासपुर

बिलासपुर एसपी पारुल माथुर ने लिया एक्शन भूगोल बार का संचालक अंकित अग्रवाल को किया गिरफ्तार।

विगत दिनों ड्रग्स मामले में भूगोल बार का मैनेजर हुआ था गिरफ्तार ।

मैनेजर ने संचालक अंकित अग्रवाल पर लगाया था आरोप उन्ही की शह में ड्रग्स का कर रहा था व्यापार।

पुलिस अधीक्षक आई एक्शन के मूड में अपराधियों के हौसले हुए पस्त,धड़ाधड़ गिरफ्तारीया शुरू ।

(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर-: पुलिस जब एक्शन में आती है तो कोई भी अपराधी बच नही सकता है अभी कुछ ही घण्टे हुए है पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को एक्शन में आते हुए अपराधियों की धरपकड़ शुरू हो गई ।
शहर में भूगोल बार हमेशा में विवाद में रहा है जहाँ आएदिन संचालक के शह पर गुर्गों द्वारा मारपीट कर जबरदस्ती वसूली की जा रही थी जिसकी शिकायत पुलिस के पास थी वही विगत दिनों इसी भूगोल बार का मैनेजर भी ड्रग्स के साथ पकड़ाया था उसने संचालक अंकित अग्रवाल के कहने में पर ड्रग्स बेचने की बात कही थी पुलिस ने इन सब को जांच में ले लिया था और जांच को आगे बढ़ते हुए आज आखिर अंकित अग्रवाल को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर ही लिया

एस.पी.पारुल माथुर

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध नशा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है

उक्त तारतम्य में 19/6/2022 को आरोपी योगेश द्विवेदी उर्फ राम जो भूगोल बार में मैनेजर का कार्य करता था के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ MDMA जप्त होने पर गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में पुख्ता साक्ष्य मिलने पर अन्य आरोपी अंकित अग्रवाल पिता राजेश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष निवासी रामा लाइफ सकरी बिलासपुर को गिरफ्तारी किया गया है तथा प्रकरण से संबंधित ऐसे अन्य व्यक्ति जो संसूचित मादक पदार्थ की वित्तपोषण, संधारण, ऐसे अपराधियों को संश्रय देने का कार्य करते हैं के संबंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

अंकित अग्रवाल को थाना चकरभाठा अपराध क्रमांक 212/22 धारा 21, 27(A) ND के तहत गिरफ्तार किया गया है

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?