सारंगढ़ गणेश मूर्ति कारीगर की मनमानी,सरकार को नही भरता जी एस टी,जमीन मालिक को मिलता है सिजनरी 1लाख रुपये….


सारंगढ़ :- सारंगढ़ भारत माता चौक के समीप खान पेट्रोल टंकी के पीछे मॉ मनसा मूर्ति शिल्पकार के द्वारा गणेश भगवान की मूर्ति बनाया जा रहा है आपको बता दें गणेश मूर्ति की दाम आसमान छू रहा है कारीगर अपना मन चाहा दाम तय कर मूर्ति बेच रहें है वही सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाते फर्जी बिल तैयार कर मूर्ति बेच रहा है और न ही किसी प्रकार का कोई टैक्स भर रहा है,
वही आज कोई सामान खरीदने पर हमें जी एस टी भरना पड़ रहा है सरकार को टैक्स देना पड़ रहा है लेकिन गणेश कारीगर लाखों की मोटी कमाई कर रहा है फिर भी सरकार को टैक्स नही भर रहा है आपको बता दे गणेश कारीगर पेट्रोल टंकी के मालिक को सिजनरी 1लाख रुपये का चढ़ावा देते है पेट्रोल टंकी के मालिक खान भाई साहब इनके लिए सरकार है जी एस टी बिल के तौर पेट्रोल टंकी को 1लाख रुपये देता है अगर जमीन का किराया 1लाख है तो नगरपालिका को जमीन की टैक्स कितना मिलता….है ?
वही नही इनके पास नगरपालिका से NOC भी नही लिया गया है और लाखों का कारोबार किया जा रहा है।माना जाए तो सरकार से छलावा कर आंख में चोली खेला जा रहा है।

कोलकाता से आया मेरा दोस्त

कोलकाता से आया कारीगर का कहना है कि हमें किसी भी प्रकार का जी एस टी बिल नहीं लगता है जी एस टी हमें छूट है और मैं इस जगह में मूर्ति बनाने का काम करता हु जिसका टैक्स के रूप में सिजनरी खान पेट्रोल टंकी वाले को इस जमीन का मालिक है उसको 1लाख रुपए देता हूँ और इसके अलावा मेरे पास और कोई आदेश नही है। वही इससे संबंधित अधिकारियों से पूछे जाने पर अधिकारियों का कहना है कि हमारे संज्ञान में ये बात नही है अगर ऐसा है तो उचित कार्यवाही किया जाएगा।।




