पूर्व में कार्य कर रहें समूह ने BEO, DEO व SDM को आवेंदन दिए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं…अंततः जिला जांजगीर कलेक्टर को आवेंदन कर न्याय के लिए लगाई गुहार

डभरा:-
गंगा महिला स्व सहायता समूह सिरियाग द्वारा ग्राम पंचायत सिरियागढ़ के माध्यमिक शाला के मध्यान्ह भोजन का संचालन विगत 3 वर्ष से करते आ रहे हैं, जिससे समूह को बिना किसी प्रकार के सूचना दिये पृथक कर दिये है। जिसकी जानकारी समूह को BEO के यहां जाकर जानकारी लेने पर पता चला..
ग्राम पंचायत सिरियागढ़ के माध्यमिक शाला के मध्यान्ह भोजन का संचालन समूह द्वारा नियमित रूप से करते आ रहे थे, न ही किसी प्रकार का शिकायत का मौका समूह द्वारा नहीं दिया गया है, बावजूद इसके गंगा महिला स्व सहायता समूह को बिना सुचना दिये मध्यान्ह भोजन का संचालन से पृथक कर संतोषी महिला स्व सहायता समूह को दे दिया गया है।
उक्त संबंध में जानकारी लेने समूह द्वारा एस.डी.एम के पास जाने पर सूचना या जानकारी नहीं दे रहे है तथा किसी प्रकार की कोई पावती नहीं दिया गया व जानकारी मांगने पर टाल-मटोल कर घुमा रहें है तथा आज-कल आना कहकर घुमा रहे है तत्पश्चात उक्त संबंध में D.E.O. को आवेदन दिया जा चुका जिस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही होने पर अंततः समूह द्वारा कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर उक्त संबंध में उचित जांच कर ग्राम पंचायत सिरियागढ़ के माध्यमिक शाला के मध्यान्ह भोजन का संचालन हेतु पुनः गंगा महिला स्व सहायता समूह को दिये जाने हेतु आदेशित कर आवेंदन के साथ गुहार लगाई है…।
