लंबे हड़ताल के बाद फिर से पुनः काम पर लौटे सफाई कर्मचारी


सारंगढ़:-प्रदेश स्तरीय रूप से सफाई कर्मचारियों ने राजधानी में हड़ताल पर बैठे थे लगभग 40 हजार से अधिक की संख्या में लगातार अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे थे जिसमे सरकार ने उन्हे आशा की किरण जागते हुए टीम गठित किया गया था और उनकी मांगों पर विचार करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया गया और माग पर जल्द से जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा कहते हुए भरोसा दिलाया गया उसी भरोसे और विश्वास के साथ सभी सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को विराम देते हुए काम पर लौटने का निर्णय लिया गया उसी कड़ी में सारंगढ़ ब्लॉक के समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी विगत 8 मार्च 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में थे पूर्व में जिसमे उनकी मांगों पर शासन प्रशासन द्वारा विचार हेतु कमेटी गठित किया गया है

जिसकी अंतिम बैठक दिनांक 3 अगस्त 2022 को संपन्न हुआ है जिसमें कमेटी गठित द्वारा आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार अति शीघ्र हमारी 1 सूत्री मांग अंशकालीन से पूर्ण कालीन करने को लेकर विचार करते हुए सफाई कर्मचारियों कि मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया जिसमे पूरे सफाई कर्मचारी ने शासन प्रशासन कमेटी के आश्वासन के आधार पर अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी अपने कार्य में फिर से लौट रहे है सफाई कर्मचारियों की यह हड़ताल बहुत लंबे समय तक चला आज के समय में सफाई कर्मचारियों को जितना वेतन दिया जाता है खुद और परिवार का गुजर बसर करना काफी दुखदाई भी हो रहा था विकास खंड शिक्षा अधिकारी को सूचनार्थ पत्र देकर अपने काम पर फिर से लौट रहे है सफाई कर्मचारी





