सराईपाली

हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत जनपद परिसर में झंडा बिक्री स्टॉल का हुआ शुभारंभ।।

सरायपाली:- भारतीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है, इसी गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक “ हर घर झंडा ” कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. सभी भारतीय नागरिकों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित हो एवं राष्ट्र ध्वज के सम्मान में भी वृद्धि हो. कार्यक्रम में सार्वजनिक उपक्रम स्वसहायता समूह , सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारी एवं परिवार की सक्रिय भागीदारी कारर्पोरेट एवं निजी संगठनों को भी सी . एस . आर . संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना, ग्राम सरपंच, पंच एवं अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए झण्डा कोड को ध्यान में रखते हुए झंडो की संख्या मांग के अनुरूप पता लगाने ग्रामसभा का आयोजन, ग्राम में झंडा वितरण और बिक्री करना और झण्डा निर्माण के लिए स्थानीय स्व. सहायता समूह को प्रोत्साहित करना, ग्राम पंचायत द्वारा बड़े पैमाने पर स्व सहायता समूह से झंडा खरीदी को प्रोत्साहित करना है, ताकि हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. उक्त तारतम्य में जनपद पंचायत सरायपाली परिसर में महागौरी स्व सहायता समूह ग्राम बरिहापाली एवं अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह ग्राम चकरदा द्वारा झंडा बिक्री स्टॉल लगाया गया है, जिसका शुभारंभ श्रीमती कुमारी भास्कर अध्यक्ष, ओकारेश्वर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, धर्मेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य जनपद पंचायत सरायपाली के द्वारा झंडा क्रय कर किया गया.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे