सारंगढ़ /केडार: बांस के डंडे से सिर पर किया वार, हताहत व्यक्ति ने अस्पताल मे तोड़ा दम.. केड़ार पुलिस ने आरोपी का जुडिसियल रिमाण्ड हेतु अदालत को लिखा पत्र….

रायगढ़: केड़ार पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आपसी विवाद पर हरिलाल सारथी के द्वारा केशव कुमार सिदार पिता छनीलाल सिदार उम्र 38 वर्ष, गंजाईभौना थाना केड़ार जिला रायगढ़ को बास के डंडा से सिर में जोरदार वार किया गया था।
चोट लगने पर केशव को दिनांक 07.05.2022 को ईलाज कराने के लिये बिलाईगढ़ ले गये जो, जहा डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुवे
रायपुर ले जाने की सलाह दी। परिजनों द्वारा केशव को रायपुर ले जाया गया जहाँ दिनांक 08.05.2022 को उसकी मौत हो गयी। शव को वापस गाँव ले आये परिजनों के रिपोर्ट पर केड़ार थाना मे मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम कराया गया डाक्टर द्वारा मौत को होमोसाइडल (हत्या प्रकृति का) होना लेख किया गया है। धारा 302 भादस के अंतर्गत होने से

अपराध पंजीबद्ध किया गया विवेचना के दौरान आरोपी हरिलाल सारथी का पता तलास किया जा रहा और। जिसे अपराध के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर हरीलाल सारथी भी अपना अपराध कबुल किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 05.06.2022 के 15:40 बजे गिरफ्तार किया गया है। केडार पुलिस ने बताया की प्रकरण में विवेचना अपूर्ण कि उन्हे समय कि आवश्यकता है। अतः आरोपी का जुडिसियल रिमाण्ड दिनांक 17/06/2022 तक देने हेतु पत्र लिखा गया है।





