नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के नेतृत्व से जगमगा उठा सारंगढ़, सभी वार्डों में किया स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।।

सारंगढ़:- सोनी अजय बंजारे प्रथम श्रेणी में आते हैं जो न सिर्फ प्रत्येक सप्ताह नगरपालिका अधिकारी,पार्षद,युवाओं के साथ स्वयं उपस्थित होकर सारंगढ़ के महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगहों की सफाई कर रहे हैं बल्कि उन्होंने प्रत्येक सप्ताह स्वक्षता अभियान चलाकर एक नया उदाहरण भी पेश किया है।
नगरपालिका के द्वारा सभी वार्डों में हो रहा है रोशनी की व्यवस्था…
स्वक्षता और पानी के साथ वर्तमान में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे सभी वार्डों के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगा रहे हैं। जिससे बच्चों महिलाओ और बुजुर्गों को रात्रि में आवागमन करने में सुविधा हो और सुरक्षा की भावना विकसित हो सके। इसके लिए उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षदों के साथ साथ सारंगढ़ की जनता का बखूबी साथ और प्रशंसा भी प्राप्त हो रही है।
पदभार ग्रहण करते ही दिख रहा फ़र्क-सारंगढ़ में बदलाव और स्वक्षता और मूलभूत सुविधाओं के आधार पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के नगरपालिका चुनाव विजय उपरांत ही जनता को फर्क साफ़ दिखाई दे रहा है जिस तरह से साप्ताहिक स्वक्षता,पानी और अब लाइट हेतु प्रतिबद्ध नजर आ रही हैं निश्चय ही सारंगढ़ शहर का बागडौर एक सुरक्षित हाथों में प्रतीत हो रही है।




