सारंगढ

नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे ने की प्रेसिडेंट इन काउंसिल की घोषणा…

सारंगढ़/ सारंगढ़ नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने अपने प्रेसिडेंट इन काउंसिल की घोषणा कर दी है, जिसे नगर पालिका सीएमओ ने जारी किया। जिसमें 2 पुरुष और 5 महिलाओं को विभागो की अहम जवाबदारी सौंपी गई है। नगरपालिका उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार वार्ड नंबर 10 को खाद्य नागरिक आपूर्ति पुनर्वास एवं नियोजन समिति, वरिष्ठ पार्षद शांति मालाकार वार्ड नंबर 5 को स्वास्थ्य व अस्पताल समिति, गीता थवाईत पार्षद वार्ड नं 12 को राजस्व एवं बाजार समिति तो नए चेहरों में कमला किशोर निराला पार्षद वार्ड नंबर 2 को शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण समिति, युवा पार्षद शुभम बाजपेई पार्षद वार्ड नंबर 8 को आवास तथा पर्यावरण एवं लोक निर्माण समिति, संजीता सिंह को विधि सामान्य प्रशासन एवं सामान्य प्रयोजन समिति तथा वार्ड नंबर 11 की पार्षद सरिता शंकर चंद्रा को जल कार्य समिति का विशेष प्रभार व विभाग की अहम जवाबदारी सौंपी गई है। सूत्रों की माने तो अध्यक्ष अपनी इच्छा अनुसार समय-समय पर पी आई सी में परिवर्तन कर अन्य पार्षदों को भी उक्त विभागों की जवाबदारी दे सकती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?