सारंगढ
कांग्रेश और भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने अपने प्रचार पर दिखाया जोर

सारंगढ़:- नगरपालिका चुनाव अपने पुरे उफान पर हैं, भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों के जित के लिए कमर कस ली हैं, और वोटरों को रिझाने के लिए दोनों ही पार्टियाँ हर संभव प्रयास कर रही हैं,
भाजपा के तरफ से जंहा रायगढ़ सांसद श्रीमति गोमती साय, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगल्ले, भाजपा विधायक सौरव सिंह, वार्डो में जाकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं,तो वही कांग्रेस के तरफ से सोनी अजय बंजारे ने पूरा सारंगढ़ का मोर्चा संभाल रखा हैं,

और दोनों ही पार्टियाँ वार्डो में धुँआधार प्रचार प्रसार करती नजर आ रही हैं, भाजपा जंहा केंद्र सरकार के योजनाओं को लेकर वोटरों के पास जा रही हैं, तो वही कांग्रेस राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजना को लेकर वोटरों के पास जाते दिख रही हैं।





