वार्ड क्रमांक 01 मीडिया सर्वे,नही रहा सत्ता धारी पार्टीयों का वजूद न कांग्रेश न भाजपा…

सारंगढ़:- नगरपालिका चुनाव में सभी पार्टीयों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने पालिका चुनाव का प्रचार प्रसार जोरो से चालू कर दिया है वार्ड क्रमांक 01 में भजपा ,कांग्रेश व निर्दलीय उम्मीदवार टोटल 05 उम्मीदवार है वही वार्ड क्रमांक01 के लोगो का कहना है कि भाजपा,कांग्रेश दोनों की प्रत्याशी बाहरी है रही बात कांग्रेश की प्रत्याशी सुश्री सरिता मल्होत्रा यहाँ की स्थानीय व्यक्ति नहीं है और न ही वार्ड01में उनका नाम है, सरिता मल्होत्रा की वार्ड 02 में उसका नाम अंकित है और कुटेला मौहार भाठा को अपने वार्ड की प्रत्याशी का जीत चाहिए जो हमेशा उनके साथ खड़ा रहे। ग्रामीणों का कहना है कि कुटेला मौहारभाठा को जब पूरा बस्ती को तोड़ा गया था और यहाँ रहने वाले घर से बेघर हो गए थे तब कांग्रेस की विधायक थी और भजपा की सरकार उस समय कांग्रेस हाथ मे हाथ पकड़कर बैठे थे हमारे लिए कुछ नही कर पाएं।।
कांग्रेश की प्रत्याशी सरिता मल्होत्रा स्थानीय व्यक्ति नही होने के कारण हो रही है पीछे!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरिता मल्होत्रा बरदुला की निवाशी है जो सारंगढ़ से 15 km की दूरी पर स्थित है पालिका चुनाव के मैदान में आई है क्या ऐसे में उनके लिए चुनाव जीतना संभव होगा।
रही बात कांग्रेश की पालिका चुनाव में टिकट की तो सरिता मल्होत्रा को किसी मंत्री के दबाव से प्रत्याशी चुना गया है सारंगढ़ कांग्रेश कमेटी से टिकट की मांग नही किया गया था ऐसे में नाराज कांग्रेश कमेटी क्या सरिता मल्होत्रा के साथ है भी या नही,क्या ऐसे में जीत हासिल करना आसान होगा!
सरिता मल्होत्रा राजनीति का शिकार तो नही ?
आपको बता दे सरिता मल्होत्रा कांग्रेश की नेता है जो आने वाले विधानसभा चुनाव का टिकटार्थी है अगर पालिका चुनाव हार का सामना करना पड़ गया,तो उनके राजनीतिक जीवन मे बड़ा बदलाव भी आ सकता है? आपको बता दे कि वार्ड क्रमांक 01 में दिग्गज नेताओं के रहते हुए बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया गया है कहीं न कहीं ये कांगेस के हार पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है ।।




