सेवा सहकारी समिति जसपुर में आपरेटर की दबंगाई व पैसा की अवैद्य उगाही

गौतम जाटवर की रिपोर्ट
सारंगढ़ :- सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति जसपुर में ऑपरेटर के द्वारा दबंगाई पूर्वक प्रति किसानों से 500 से 700 तक टोकन काटने के नाम से उगाही किया जा रहा है ,आपको बता दे कि टोकन काटने का नियम सीरियल नंबर से टोकन काटा जाना है लेकिन ऑपरेट बुंदराम के द्वारा पैसा लेकर सीरियल नंबर को छोड़कर जिससे पैसा मिलता है उसी किसानों टोकन जारी किया जा रहा है वही किसानों का कहना है कि टोकन के लिए दिन भर से खड़ा रहते है जो किसान पैसा भरता है उसी का टोकन जारी किया जाता है जिससे हम किसानो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।।
ऑपरेटर का कथन
नेताओं के फोन से काटता है टोकन
ऑपरेटर बुंदराम का कहना है कि कोई कोई नेताओं के कहने से टोकन काटता हु
सेवा सहकारी समिति जसपुर की बड़ी धांधली
बहुत जल्द होगा खुलासा
रकबा किसी और का,खाता नंबर किसी दूसरे का




