ग्राम पंचायत रीवांपार में कल होगा स्टाइल बुगी बुगी डांस प्रतियोगिता।

सारंगढ़:- सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रीवांपार में मनोहर अनंत के नेतृत्व में 24 अक्टूबर को झमाझम स्टाइल बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमे मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगडे,जनपद सदस्य नरेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य बैजंती नंदराम लहरे,जनपद सदस्य विक्की राजेश रात्रे,श्री मति बुंदकुंवर अनंत है। वही डांस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है जिसमे प्रवेश शुल्क ग्रुप 200/ युगल 150 एकल 100/₹ रखा गया है प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 7001/ द्वितीय 5001/तृतीय 3001/ चतुर्थ 2001/ पंचम 1501/ षष्ठम 1001/ रखा गया है ,प्रतियोगिता में डांसर को डांस करने के लिए खुद को अपने गाने को पेन ड्राइव में माध्यम से देना होगा। अगर गाने लेकर आने में असुविधा होगी और सांग नहीं चलने के स्थिति में जिम्मेदारी खुद डांसर की होगी।
उक्त डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए उत्तम भोजन का व्यवस्था किया गया है वही कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे संजय टंडन,उपाध्यक्ष अमिन कुर्रे, साचिव सूरज अनंत,उपसचिव अशोक अनंत, कोषाध्यक्ष कमल बंजारे, उपकोषाध्यक्ष अभिषेक अनंत सह साचिव नरेन्द्र टंडन,संयोजक कृष्ण अनंत है।




