जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत कुम्हारी में सरपंच सचिव के मिली भगत से 14-15 वें वित्त की राशि का बंदरबांट…..

सारंगढ़:-छत्तीसगढ़ सरकार पंचायत के विकास के लिए लाखों करोड़ों रुपये का स्वीकृति कर रहा हैं जिससे हर पंचायत में विकास हो सके मुलभुत सुविधा जनता तक पहुंच सके, लेकिन कुछ पंचायत शासन के धन राशि का दुरपुयोग कर नियम को ताख में रख कर 14-15 वें वित्त जैसे योजनाओं में निजी स्वार्थ को देखते हुए अपने रिस्तेदारों के नाम जोड़कर परिवारिक लाभ देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं दरअसल पुरा मामला ग्राम पंचायत कुम्हारी का हैं जहाँ सरपंच अपने ससुर रामकेला साहू के नाम से वेंडर बता कर राशि आहरण किया और अपने पूरे परिवार को लाभ देकर गाँव को झुनझुना पकड़ा रहा है।आप देख सकते सरपंच किस प्रकार से स्वयं के ससुर और अपने परिवार को लाभ दिया है।रामकेला साहू के नाम पर-
शासकीय भवन रंग रोपण का भुगतान 30,000/- ,गोठान में पैरा संकलन के चार्ज का भुगतान 15,000/-, मजदूरी भुगतान सीसी रोड़ मरम्मत 16,400/-, नल टप कनेक्शन हेतु प्लम्बर का भुगतान 9,760/-, नाली निर्माण शिव घर के पास मजदूरी भुगतान 16,400/-, नाली सफाई मजदुरी भुगतान 10560/-,
भोजराम साहू के नाम पर-
नाली साफ सफाई में मजदूरी भुगतान 10,560/-,जानकी साहू के नाम पर-
नाली साफ सफाई में मजदूरी भुगतान 10,560/-,रुक्मणी बाई साहू के नाम पर-
नाली साफ सफाई में मजदूरी भुगतान 21,120/- ग्राम पंचायत कुम्हारी सरपंच के परिवार के पास न ही कोई फर्म है और न तो किसी प्रकार का वेंडर है। सरपंच ने खुद को लाभ पहुँचाने के मंसा से नान वेंडर रहते हुए और अपने पूरे परिवार को वेंडर बता कर फर्जी बिल सम्मिट कर उक्त तथ्य को अंजाम दिया है। जो कि 1993 पंचायती राज अधिनियम के धारा 40 को खुली चुनावती दे रहें हैं।




