सारंगढ

खैरा छोटे में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संलग्न जेवरा में मृतात्मा उठाते है चावल,भाग १

सारंगढ़:-ग्राम पंचायत खैरा छोटे के भवानी महिला स्व.सहायता समूह शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक-412003029 में अनियमितता की अम्बाड़ लगी है वही कुछ माह पहले यहाँ दुकान में स्टॉक को लेकर शिकायत बाजी चल रहा था जिसमे खैरा छोटे के शासकीय उचित मूल्य की दुकान को सस्पेंड किया था और जेवरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में संलग्न किया गया है। लेकिन यहाँ तो और गंभीर मामला उजागर हो कर सामने आया है कि लाभ कमाने के मंसा से दुकान संचालक प्रभु निराला के द्वारा 31/08/2021 को मृत ब्यक्ति व पलायन करने वाले के नाम पर फर्जी तरीके से चावल आहरण किया गया है। जब से यह दुकान संलग्न है तब से फर्जी कालाबाजारी चालू कर दिया गया है।
प्रभु निराला फर्जी करने में माहिर है यह दुकान के नाम से अपने पॉकेट गरम कर रहा है आपको बता दे कि प्रभु निराला जेवरा उचित मूल्य की दुकान छोड़ कर और भी 2 अतिरिक्त बंजारी और खैरा छोटे के दुकानों का संचालन करता है। अगर इन तीनो दूकानों का जांच किया जाए तो लाखों का घोटाला सामने उजागर होगा।
अब देखना यह है कि सम्बंधित अधिकारी का इस पर देखने का क्या नज़रिया रहता है।।

रही बात भवानी स्व.सहायता समूह उचित मूल्य की दुकान की तो इसमें पीछले दिनों में स्टॉक मामले की लाखों के घोटालों को आप घोषणा पत्र द्वारा देख सकते है ।।

इसके बावजूद भी फर्जी करने वाले प्रभु निराला बाज नही आ रहा है। अर्थात यही चावल स्टॉक के चलते भवानी स्व.सहायता समूह जेवरा के दुकान में संलग्न है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बर्ड फ्लू को खुला न्योता! सैकड़ों मरी मुर्गियां मेन रोड पर फेंकी, राहगीर बदबू से परेशान! छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल?