सारंगढ

भेड़वन सोसाइटी में प्रबंधक कर रहा यूरिया खाद में कालाबाजारी, किसानों के नाम से फर्जी वितरण चढ़ा कर ठेका में बेचा किसानों का यूरिया।

सारंगढ़। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका प्रदेश के किसानों का रहा है। आज वही किसान अपने खेत में पैदावार बढ़ाने के लिए खाद की किल्लत से जूझ रहा है।
बता दें की सारंगढ़ क्षेत्र के सेवा सहकारी समितियों में प्रयाप्त मात्रा में खाद सप्लाई किया गया था किंतु समितियों के प्रबंधक द्वारा खाद में कालाबाजारी कर किसानों का हिस्सा व्यापारियों को बेचा गया है।
ऐसा ही मामला सामने आया है सारंगढ़ के सेवा सहकारी समिति मर्यादित भेड़वन में जहां पर प्रबंधक के द्वारा किसानों के खाद को फुटकर व्यापारियों में बेच दिया गया है। किसानों से लगातार शिकायत मिलने पर इसी विषय में हमारी मीडिया की टीम ने प्रबंधक से बात किया जहां पर प्रबंधक राम नारायण पटेल से किसानों को वितरण किया गया खाद की सूची चाही गई जिस पर प्रबंधक गोल मोल जवाब बना कर मामले को निपटाने की बात करता है।

और किसान अपने फसल बचाने व धान में कहीं बौना पन आ जाने के डर से यूरिया खाद की प्रति बोरी 700 रुपये की दर से खरीद रहें है आखिर किसानों के हिस्से का यूरिया खाद कहाँ गया

वही मीडिया के हाथों लगे सबूत के अनुसार भेड़वन सोसाइटी में 700 रुपये के दर से एक किसान खाद ख़रीद कर खेतों में छिड़काव किया है।

ज्ञात हो कि प्रबंधक राम पटेल ने बरतूंगा,भोथली,तालदेवरी, भेड़वन सहित प्रभार नव गठित समिति खैरा छोटे के विभिन्न ग्रामों के किसानों के नाम पर खाद वितरण कर उनके नाम पर कर्ज चढ़ा दिया गया है जबकि वस्तुस्थिति में इन किसानों को खाद प्रदाय किया ही नहीं गया है।
इस तरह प्रबधक के द्वारा किसानों के खाद को बेच कर लाखो रुपए का माल अंदर किया गया है, उक्त मामले का सूक्ष्म जांच किया जाए तो लाखो का मामला उजागर होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बर्ड फ्लू को खुला न्योता! सैकड़ों मरी मुर्गियां मेन रोड पर फेंकी, राहगीर बदबू से परेशान! छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल?