बर्ड फ्लू को खुला न्योता! सैकड़ों मरी मुर्गियां मेन रोड पर फेंकी, राहगीर बदबू से परेशान!

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, सारंगढ़ विकाशखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम मल्दा ब से लात नाला (मकरीदरहा) मार्ग पर जहां सैकड़ों की संख्या में मरी हुई ब्रॉयलर मुर्गियों को मुख्य सड़क किनारे और झाड़ियों में फेंक दिया गया है। इससे इलाके में तेज बदबू फैल रही है, जिससे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुले में मृत पशु-पक्षियों को फेंकना न सिर्फ गंदगी फैलाता है, बल्कि बर्ड फ्लू (Avian Influenza) जैसी खतरनाक बीमारी को भी निमंत्रण देता है।
सड़क से गुजरने वाले लोग नाक ढंककर निकलने को मजबूर हैं, वहीं गर्मी के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
मांग:
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मृत मुर्गियों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह तस्वीरें एक गंभीर लापरवाही को दिखा रही हैं। सड़क किनारे और झाड़ियों में बड़ी संख्या में मृत ब्रॉयलर मुर्गियां फेंकी गई हैं, जिनसे सड़ांध फैल रही है और आसपास का माहौल दूषित हो रहा है।


जाँच में संबधित विभाग के टीम मौक़े पर पहुंचे।



