सारंगढ

कोसीर,गोल्ड स्टार पब्लिक स्कूल संचालक की करतूतों की शिकायत।

शिकायत कर्ता ने संचलक के बिरुद्ध चरित्र हीनता के अलावा धोखाधड़ी,फर्ज़ीवाड़ा और बच्चों से अवैध उगाही का आरोप लगाया

शिक्षा अधिकारी ने मामले को गम्भीर बताकर जांच का आश्वासन दिया..

सारंगढ़:-रायगढ़, जिले के सारँगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसीर में स्कूल संचालन के नाम पर तमाम तरीकों की जालसाजी और धाँधलियाँ करने वाले एक बेहद घटिया और शातिर चरित्र के व्यक्ति के विरुद्ध ग्रामीण व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत कर्ता ईश्वर प्रसाद चंद्रा पिता शिवचरण चंद्रा उम्र 45 वर्ष का कहना है उसके कोसीर बस्ती में स्थित निजी स्वामित्व के भवन को गोल्ड स्टार पब्लिक स्कूल के संचलक नगीना साहू निवासी नरियरा पोस्ट मुड़पार जिला जांजगीर चाम्पा को 16000/- रु प्रतिमाह के दर से दिनांक 11 अगस्त 2020 से लिखित करार कर अगले 11 माह के लिए किराए पर दिया था। वह व्यक्ति ने करार दिनांक से आज तक न तो उन्हें स्कूल भवन का किराया दिया। न ही करार अनुसार स्कूल का संचालन किया। बल्कि वह खुद प्रधान अद्यापक बन स्कूल परिसर में घृणित और अश्लील हरकतें करने लगा। इस बात की जानकारी मुझे लगी तब मैंने उसे स्कूल केम्पस से बाहर कर दिया।

कुछ दिन यह पता चला कि प्रधान पाठक ने स्कूल संचालिका और शिकायत कर्ता की धर्मपत्नी को ही अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

यहां नगीना साहू को प्रधान पाठक की जिम्मेदारी दी गई थी। या यूं कहें कि पूर्व में इस स्कूल को कोई और संचालित कर रहा था बाद में इस स्कूल को नगीना साहू द्वारा चलाया जाने लगा और पूर्व स्कूल संचालक के भवन को 16 हजार रु महीनें के किराए पर लिया गया। जिसकी दोनों पक्षो द्वारा स्टाम्प पेपर पर 11 माह का अग्रीमेंट किया गया।

लेकिन नगीना साहू निवासी नरियरा मुड़पार मालखरौदा के रहने वाले इस शख्स की नजर ईश्वर प्रसाद चंद्रा की पत्नी पर थी। स्कूल संचालन के दौरान प्रधान पाठक नगीना साहू की बुरी नियत से मंजू चंद्रा को अपने झांसे में लेकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी भनक ईश्वर चन्द्रा को तब लगा जब उसने नगीना साहू को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तब उसके न सिर्फ पैर तले जमीन खिसक गई और प्रधान पाठक की करतूत का पता चला। घटना के बाद ईश्वर चन्द्रा द्वारा न सिर्फ नगीना साहू को स्कूल से बाहर किया और किराए की मांग की गई। लेकिन नगीना साहू द्वारा न किराया दिया गया बल्कि कोसीर के पास स्थित भाठागांव में पुनः स्कूल उसी नाम से स्कूल खोल लिया गया। यहां उसने गोल्ड स्टार पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिवावकों द्वारा टीसी लेने पर 2 हजार से 8 हजार रु तक कि वसूली भी बेधड़क करने लगा। टी सी के नाम पर नगीना साहू के द्वारा अवैध उगाही की जानकारी मिलने पर ईश्वर चन्द्रा द्वारा उसके विरुद्ध कोसीर थाना सहित बी ई ओ सारँगढ़ के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। इतना ही नही उसके द्वारा स्कूल संचालन हेतु लिए गए भवन का किराया नहीं देने की भी शिकायत दी गई। बताया जा रहा है कि वर्तमान में इस बुरे चरित्र वाले व्यक्ति नगीना साहू के द्वारा कोसीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांठागांव में बिना अनुमति के व बिना आवश्यक साधन की व्यवस्था के एक भवन में पुनः स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इसकी शिकायत भी जिला शिक्षा अधिकारी से करने हम सब यहां आए है।

पीड़ित ईश्वर चन्द्रा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के यहां भी एक आवेदन देकर बुरी नियत व चरित्रहीन व्यक्ति को स्कूल संचालन की अनुमति न देने की गुहार लगाई गई है। आवेदन में कहा गया है कि ऐसे बुरी नियत और चरित्र वाले व्यक्ति को फ़र्ज़ी तरीके से स्कूल संचालन न करने दिया जाए। स्कूल की शिक्षीकाओं पर भी बुरी नियत रहती है। इसके अलावा गोल्ड स्टार पब्लिक स्कूल के बच्चों के अभिभावकों से टी सी के नाम पर पैसों की मांग से अभिभावक परेशान हैं। इसकी भी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई है। शिकायत पत्र में जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की गई है कि ऐसे व्यक्ति को स्कूल संचालन की अनुमति न दी जाए। जो व्यक्ति समाज की महिलाओं के प्रति बुरी नियत रखता हो। व झूठ -फरेब का आदि हो,वही कोसीर थाना में दिए गए शिकायत में बुरी नियत और चाल-चलन वाले संचालक नगीना साहू के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।