Uncategorized

रायगढ़,नगर कोतवाल मनीष नागर के नेतृत्व में अवैध कबाड़ पर कार्रवाई

07 टन कबाड़ के साथ ट्रक की जप्ती, आरोपी भेजा गया रिमांड पर…

रायगढ़:-नगर निरीक्षक मनीष नगार के नेतृत्व में आज शाम ढिमरापुर के आगे मेन रोड़ पर अवैध कबाड़ के परिवहन में लिप्त ट्रक को कोतवाली स्टाफ द्वारा पकड़ा गया है । आरोपी पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्रवाई की गई है ।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली आज दिनांक 06/08/2021 के शाम मुखबीर से सूचना मिली कि 6 चक्का ट्रक में अवैध कबाड़ लोड होकर पूंजीपथरा की ओर जाने के लिए निकली है । सूचना पर थाना प्रभारी थाने से प्रधान आरक्षक नंदकुमार सारथी, श्याम देव साहू, आरक्षक उत्तम सारथी को रवाना किया गया । कोतवाली स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी एवं मुखबिर से संपर्क कर ढिमरापुर चौक के आगे रोड में छिपकर 06 छक्का के आने का इंतजार किये । देर शाम ईला माल रोड की ओर से 6 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 13 ए.के. 2305 में अवैध कबाड़ होने का संदेह होने पर कोतवाली स्टाफ द्वारा ट्रक को रुकवा कर ट्रक को चेक किया गया जिसमें लोहे के प्लेट के टुकड़े तथा लोहे के पुराने पार्ट्स एंगल के टुकड़े लोड थे । ट्रक का चालक संजू चौहान पिता नेहरू चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी सांगी ताराई चौकी जूटमिल द्वारा ट्रक में लोड कबाड़ के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। ट्रक का चालक कबाड़ को पूंजीपथरा के कंपनी में अवैध बिक्री करने ले जाना बताया । उक्त सामान चोरी का होने के संदेह पर कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रक को ले जाकर वजन कराया गया जिसमें करीब 7 टन कबाड़ कीमती ₹2,00,000 का लोड था। ट्रक के चालक संजू चौहान पर कोतवाली थाने में इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही की गई है तथा जप्तसुदा माल को मय वाहन उर्दना पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा पूर्वक रखा गया है । उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, प्रधान आरक्षक नंदकुमार सारथी, श्याम देव साहू, आरक्षक उत्तम सारथी की अहम भूमिका रही है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।