भाजपा अजा मोर्चा जिला रायगढ़ का कार्यसमिति की बैठक रहा सम्पन्न।

रायगढ़:- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायगढ़ कार्यसमिति की आवश्यक बैठक रखी गई थी जिसमे पूर्व विदेश मंत्री वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री स्व. सुषमा स्वराज जी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई , साथ, ही कुछ दिन पहले तहसील कार्यालय बरमकेला में जहर सेवन कर मौत को गले लगाने वाले हमारे किसान भाई बैरागी मिरी जी के आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए मौन धारण कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई
प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय श्री गुरपाल भल्ला , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अ. ज. जा. मोर्चा आदरणीय श्रीकांत सोमावार जी, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी ,प्रदेश मंत्री आदरणीय जीवर्धन चौहान जी सह प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा रायगढ़ आदरणीय प्रदीप सृंगी जी का उद्बोधन स्वरूप मार्गदर्शन प्राप्त हुआ





