सारंगढ
जुट मिल टीआई अमित शुक्ला बने सारंगढ के नए थाना प्रभारी एसपी संतोष सिंह ने जारी किया आदेश

सारंगढ:-रायगढ़ पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने जिले के कई थाना प्रभारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। जुट मिल टीआई अमित शुक्ला को थाना सारंगढ़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार अमित शुक्ला को जुट मिल चौकी से सारंगढ थाना का प्रभार सौंपा गया है। वहीं उप निरीक्षक थानुराम नायक को चौकी जोबी थाने की कमान दी गई है। उनि रामस्वरूप नेताम को रक्षित केंद्र से जुट मिल चौकी भेजा गया है। सउनि प्रेम साय भगत को चौकी प्रभारी जोबी से कोतवाली किया गया है। वहीं रक्षित केंद्र से रमेश बेहरा को थाना तमनार में नवीन पदस्थापना दी गई है।




