रायगढ़

शराब घर पहुंच, किंतु दुष्प्रभाव पर सरकार मौन~ प्रवीण द्विवेदी

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुये भाजयुमो नेता प्रवीण द्विवेदी प्रेस विग्यप्ति के माध्यम से कहा जहां देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा चल रहा है, तो प्रदेश में पांच-पांच बेटियां एक साथ काल के गाल में समा रही

हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली सरकार ने इस प्रदेश के माताओं बहनों और बच्चों को अपने घोषणापत्र में शराबबंदी कर सुरक्षा प्रदान करने की बात कही थी। किंतु गुरुवार को महासमुंद में जो हृदय विदारक घटना घटित हुई है।जिससे पूरा प्रदेश हिल गया है एक श्रमिक महिला अपने शराबी पति के पीने की लत के कारण रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर अपने पांच बेटियों सहित आत्महत्या कर ली सरकार के पास लॉक डाउन में भी होम डिलीवरी शराब परोसने की व्यवस्था है। किंतु शराब पीने के बाद उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों,शराबियों पर नकेल कसने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते प्रदेश की महिलाएं बच्चे पूरी तरह से असुरक्षित है इससे प्रदेश भर के लोगों में नाराजगी पनप रही है। प्रदेश की भोली भाली माताओं बहनों से झूठा वादा कर सत्तासीन होने वाली कांग्रेस की भुपेश सरकार सीधे तौर पर प्रदेश में लगातार हो रहे इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। जिससे महिला समेत 5 बेटियों का भविष्य काल के गाल में समा गया। आप समझ सकते हैं कि कोई महिला शराब के दुष्प्रभाव से किस कदर परेशान रही होगी, कि उसने अपने जान से प्यारे बच्चों समेत खुद को मौत के मुंह में झोंक दिया। समाज की सबसे बड़ी बुराई शराब जैसे विषयों पर आज संवेदनहीन सरकार की वादाखिलाफी समझ से परे है।यह जनता है भूपेश जी सब जानती है और हिसाब करती है लेकिन समय पर करती है।अन्य घटनाओं पर बाकी समय तो आप मुआवजा देकर अपनी पीठ थपथपा लेते हैं किंतु, आत्महत्या पर कैसे मुआवजा देंगे और जो पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ले उसे कैसे मुआवजा देंगें। एक तरफ देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे दिए जा रहे हैं और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में पांच बेटियां आत्महत्या को मजबूर हो गई।

ये आत्महत्या नही हत्या है, इसके लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार है

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।