सारंगढ
अकलतरा विधायक सौरभ सिंह आयेंगे सारंगढ़, पालिका चुनाव की तैयारी पर करेंगे चर्चा

सारंगढ़। वर्ष के अंत में होने वाले नगर पालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रभारियों का घोषणा किया गया है, जिसमें सारंगढ़ नगर पालिका के लिए सौरभ सिंह प्रभारी एवम् राजेश शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है।
सारंगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी (रिंकू) ने बताया की अकलतरा विधायक सौरभ सिंह कल 08.06.2021 समय 11 बजे सारंगढ़ पहुचेंगे, जहां स्थानीय शिशु मंदिर स्कूल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओ से मुलाकात के बाद निर्धारित प्रेस वार्ता में सभी पत्रकार बंधुओ से चर्चा करेंगे।




