सारंगढ

आपदा को अवसर में बदलते हरदी ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक ,सरपंच और सचिव..पढ़े पूरी खबर


सारंगढ।। पूरा देश कोरोना महामारी के संक्रमण प्रभाव से जूझ रहा है जिस स्थिति में कोई भी व्यक्ति घर से निकलने के लिए कतरा रहे है क्योंकि इस वायरस ने पूरा त्राहि त्राहि मचा रखा है। ऐसे में सरकार हर एक सम्भव प्रयास कर रही है जिससे जनमानस को किसी प्रकार के हानि न पहुचे । इस देशव्यापी लॉक डाउन का ज्यादा असर बेरोजगारों को झेलना पढ रहा है जिस स्थिति को देखते हुए सरकार लगातार हर एक सम्भव प्रयास कर रही है इस भयानक स्थिति को देखते हुए पूरा देश मे सिर्फ मनरेगा के कार्य ही जारी है इस आपदा को अवसर में बदलने के लिए ग्राम पंचायत हरदी के सरपँच,सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को महारत प्राप्त है। रायगढ़ जिले के सारंगढ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हरदी में मनरेगा कार्यो की फर्जीवाड़ा का नजारा आपको तब देखने को मिलेगा जब वास्तुस्थिति से आपको अवगत कराएंगे!

आखिर हमेशा विवादस्पद स्थिति क्यो रहती है इस ग्राम पंचायत की

रोजगार सहायक की कार्यशैली से सब रहते है नाख़ुश….सारंगढ जनपद के पहले ऐसे पंचायत है जहाँ की शिकायत आय दिन जनपद पंचायत तक आती जाती रहती है। शिकायत जाने का कारण भी आपको स्पष्ट करते है मजदूरों के द्वारा महात्मागांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब गहरीकरण कार्य मे कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी न मिलकर जो ग्राम से बाहर है, जिसको सरकार द्वारा पेंशन धारी है,जो कभी घर से बाहर नही निकला काम करने ऐसे लोगो के नाम पर लाखों रुपये को फर्जी करके शासन के राशि का बन्दरबाँट किया गया है। जिसमे जांच करने के उपरांत भारी भ्रष्टाचार की खाता खुल सकती है।

रोजगार सहायक हमेशा से रहते है सुर्खियों में आखिर क्यों…?
ग्राम पंचायत हरदी की रोजगार सहायक मजदूरों को छोड़ अपने अपने अधीनस्थ व्यक्तियो के खाते में..डालते है राशि इसकी पुष्टि हम नही कर रहे है लेकिन आप जब जमीनी स्तर की सर्वे करोगे तो पता चल ही जाएगा। यहां ऐसे ऐसे व्यक्तियों की खाते में राशि की जनरेट किया गया है जिसको काम करने की कोई जरूरत नही पढ़ती उनके घर मे 5 एकड़ से ऊपर की जमीन है जो किसानों के लिस्ट में अपना स्थान बटोरा हुआ है। उनके नाम पर जनरेट करके बेजा लाभ दे रहे है। मजदूर मजदूरी की कार्य करने के पश्चात भी उनको नही मिलति मजदूरी दर की राशि ।

रोजगार सहायक की हो चुकी पूर्व में दर्जनों शिकायते-अधिकारी नही रहते गम्भीर


जानकार बताते है,कि ग्राम पंचायत हरदी के ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के मजदूरी के लिए पूर्व में शिकायते भी कर चुके है। लेकिन ग्राम के सरपँच की पहुच किसी नेता से होने के कारण संरक्षण मिलता आ रहा है, रोजगार सहायक की अगले कार्यकाल वर्ष से आज तक शिकायतों की लंबी गुत्थी लगी हुई है लेकिन जांच करने में कोई अधिकारी गम्भीर नही रहते है।

तालाब गहरीकरण 2021 में सैकड़ों फर्जी मास्टर रॉल की जानकारी

ग्रामीण बताते है,सैकड़ो लोगो की फर्जी मास्टर रॉल जनरेट किया गया है। काम करने नही गए उनके नाम पर फर्जी जनरेट किया गया है। जिसकी शिकायत आज मीडिया में लोगो ने बताया कि जो प्रवासी है बाहर में रह रहे हैं उनके नाम पर जो कभी काम करने गया ही उनके नाम पर जनरेट किया गया। यहां तक हद तो तब हुई जब सरकारी नौकरी के पेंशन धारी और व्यवसाय करने वाले के नाम पर जनरेट करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है।

सरपँच देवर दादागिरी के साथ चलाते है पंचायत

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दीप माला मनहर के देवर सुरेंद्र मनहर चलाते है पंचायत को ग्रामीण बताते है कि मीटिंग होता है या कोई विकास कार्य होती है तो सरपंच नही जाते बल्कि उनके देवर जाते है काम काज की रूपरेखा की तैयारी करने। यही नही बल्कि जनपद में अक्शर देखा गया है की फ़ाइल जमा करने के लिए अधिकारी के पास सरपँच देवर जाते है। वही विकास कार्यो की अगर संघन जांच किया जाए तो भ्रष्टाचार की पोल खुलती दिख जाएगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।