सारंगढ
कोसीर पुलिश ने कच्ची महुआ शराब बनाने वाले के ऊपर की कार्यवाही

सारंगढ़:-लाकडाउन के दौरान जिले में महुआ शराब की खपत बढ़ती नजर आ रही है। वही कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरीदा में मानसाय पटेल,उम्र 50 के द्वारा कच्ची महुआ शराब बनाने का मामला सामने आया है मानसाय पटेल अपने क्षेत्र में महसूर महुआ शराब डीलर के रूप में जाने जाते है ,वही कोसीर पुलिस से पूछे जाने पर थाना प्रभारी रूपेंद्र साई ने बताया कि मानसाय पटेल के द्वारा कच्ची महुआ शराब अपने घर मे बना रहे थे जिससे कि गुप्तचर के द्वारा पता चलने पर हमारी टीम ने आज दिनांक 24.05.2021सोमवार को दोपहर 3बजे ग्राम बोरीदा में दबिश देकर 3.5 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
वही पुलिस ने पकड़े गए मानसाय पटेल के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट 34/1क के तहत कार्रवाई की है।




