सारंगढ

दीनानाथ खुंटे की ललकार, भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार।

कांग्रेसी टूलकिट मामला उजागर होने के बाद भाजपा नेताओं पर एफ आई आर के विरोध में धरना सम्पन्न

शोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

सारंगढ़:- टूलकिट मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठा एफ आई आर लिखने के विरोध में सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता अपने घर के सामने धरना दिए इस दौरान अनेक नेताओ ने फेसबुक पर लाइव प्रदर्शन भी किया है, इसी कड़ी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी जिला रायपुर शहर दीनानाथ खुंटे ने कहा कि टूलकिट कांग्रेस का गुप्त दस्तावेज है जिसे वर्तमान के डिजिटल प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया के माध्यम से हाल के सभी आंदोलनों में खासकर अभी मोदी जी की सरकार को बदनाम करने के लिए किए गए किसान आंदोलन हो या शाहिनबाग आंदोलन सभी में इस प्रकार के टूल किट का प्रयोग किया गया है इसके तहत कांग्रेस और तमाम भाजपा विरोधी समूह गुप्त रणनीति बनाकर मोदी जी को बदनाम करने के लिए देशद्रोही गतिविधियां संचालित कर रहे हैं जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

श्री खूटे ने कहा कि कांग्रेस ने टूलकिट एक गुप्त दस्तावेज अपने कार्यकर्ताओं और समर्थक बुद्धिजीवियों को भेजकर भारत को दुनिया भर में बदनाम करने और देश की छवि को खराब करने के लिए साजिश रच रहे हैं उस टूल किट का खुलासा कल परसों हुआ है हाल के महीनों में आपने देखा होगा सोशल मीडिया में जितना भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है उनमें से अधिकांश इसी गुप्त दस्तावेज टूलकिट का हिस्सा साबित हुआ है. भाजपा नेता खुंटे ने टूलकिट के बारे में बताया कि कांग्रेस के सांसद सौम्या वर्मा के द्वारा तैयार गुप्त दस्तावेज कांग्रेस के नेताओ के इशारे पर बनाया गया है और इसमें मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण बनाने और कोविड के खिलाफ भारत की जंग को कमजोर करने विश्व पटल पर उभरते भारत की छवि खराब करने की नीयत से तैयार की गई थी जो अब देश के सामने उजागर हो गई है इससे कांग्रेस बौखलाहट में भाजपा नेताओं के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर रही है जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है. इस अवसर पर भाजपा नेता टिकानाथ मनहर, यादराम महिलाने, मकरध्वज चौहान, एवं चंद्रशेखर खुंटे शामिल रहे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।