सारंगढ

प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी एवम् अपने मांगों के लिए प्रदेश सचिव संघ एवम् रोजगार सहायक संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे


सारंगढ़:-इस कड़ी में आज सारंगढ़ जनपद कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे सचिव संघ व रोजगार सहायक संघ के जायज मांगों के समर्थन में आज भाजपा के नेताओ ने धरना स्थल पहुंच कर हड़ताली कर्मचारियों को खुला समर्थन का ऐलान कर दिया गया है।

सचिव संघ के इस हड़ताल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने प्रदेश के भूपेश सरकार को लबरा सरकार कहते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार की आयी है तब से प्रदेश का हर तबका पीड़ित है। उन्होंने कहा कि को सरकार गंगा जल हाथ में उठाकर 10 दिनों के सभी मांग पूरा करने का सौगंध किया था किन्तु यह सरकार गंगा जल जैसे पवित्र जल का भी अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं इस हड़ताल को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी ने कहा कि हम सचिव संघ के हड़ताल को पूरा समर्थन करते हैं। इसी तरह भाजपा युवा नेता हरि नाथ खूंटे ने भी संघ को संबोधत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी चुनावी घोषणापत्र का वादा पूरा करे, शासन के प्रत्येक योजनाओं के क्रियन्वयन करने में सचिव एवम् रोजगार सहायक का अमूल्य योगदान होता है, उनके कलम बंद करने से विकास कार्य बाधित हो रहा है, प्रदेश सरकार यथाशीघ्र अपना वादा निभाया और सचिव संघ एवम् रोजगार सहायक संघ की मांगों को पूरा करे। इस कार्यक्रम को भाजपा नेता परिमल चंद्रा ने भी संबोधित किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।