सारंगढ

कोतवाली थाना,कनकबीरा चौकी में पत्रकारों व पुलिस ने खेली होली।

सारंगढ़ । होली पर्व के अवसर पर सिटी कोतवाली थाना एवं कनकबीरा चौकी में छग सक्रिय पत्रकार संघ और पुलिस कर्मियों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान दोनों वर्गों ने आपसी भाईचारे , सौहार्द के साथ जमकर होली खेली । पत्रकार दिनेश जोल्हे की टीम के द्वारा कोतवाली में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि – पत्रकार समाज का आईना होता है व पुलिस समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करती है, इसलिए दोनों का समन्वय समाज के लिए महत्वपूर्ण है । इसके बाद पत्रकारों की टीम सिटी कोतवाली से कनकबीरा चौकी पहुंचे , जहां पुलिस और पत्रकारों ने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंग – गुलाल के साथ होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान डीजे के धुन पर सभी ने नृत्य कर उत्सव का आनंद उठाया । कार्यक्रम के अंत में चौकी प्रभारी खटकर द्वारा सभी उपस्थित पत्रकार के लिए अल्पाहार व्यवस्था की । इस अवसर पर पुलिस कर्मी, पत्रकारगण, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?