शक्ति

धान खरीदी केन्द्र पुटीडीह में बसंत कुमार  द्वारा शासकीय कार्य में बाधा करने के संबंध में डभरा थाने मे शिकायत..

सकती /डभरा-  जिले के धान खरीदी केन्द्र पुटीडीह में बसंत कुमार मैत्री द्वारा शासकीय कार्य में बाधा करने के संबंध में समिति के संस्था प्रबंधक के द्वारा डभरा थाने मे शिकायत की गई है । शिकायत पत्र में लेख है कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित पुटीडीह में केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना धान खरीदी का कार्य सुचारु रुप से संचालित हो रहा है। दिनांक 14/12/2025 को सुबह 10 बजे बसंत कुमार मैत्री, ग्राम पुटीडीह निवासी द्वारा धान खरीदी केन्द्र पुटीडीह में शराब पीकर शासकीय कार्य में बाधा डालकर कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्र आने पर जान से मारने को कहा गया है। तथा अपने आप को श्री रामकुमार यादव का विधायक प्रतिनिधि बताकर पैसा मांग रहा है। और प्रतिदिन 1000 रु. की मांग कर रहा है। उचित मूल्य दुकान पुटीडीह से भी मुफ्त में चावल मांग कर विक्रेता  हरिशंकर पटेल को जान से मारने की धमकी दे रहा है। निवेदन है कि धान खरीदी केन्द्र पुटीडीह में शासकीय कार्य बाधा डालने वाले बसंत कुमार  पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। समिति के संस्था प्रबंधक ने बताया कि शिकायत पत्र के साथ फोन पे के माध्यम से बसंत कुमार  को दिया गया पैसे की पावती तथा  पेन ड्राइव में विडियो एवं काल रिकार्डिंग भी संलग्न किया गया है साथ ही इसकी प्रति मंत्री महोदय एवं उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?