ग्राम पंचायत बरभाठा ब में सड़क के ऊपर सड़क निर्माण, सरकारी राशि की दुरूपयोग!

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जनपद पंचायत सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरभाठा ब में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना मद से दुर्गा रंगमंच से पीताम्बर घर की ओर सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता की खबरें सामने आई हैं। स्वीकृत राशि 5 लाख 20 हजार रुपये है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी देखी गई है। पहले से बने सीसी रोड के ऊपर नया सीसी रोड ढाला दिया गया, और शासकीय राशि की दुरूपयोग किया गया है! ग्रामीणों का कहना है की सरपंच द्वारा गुणवकत्ताहीन कार्य करते हुए 4इंच सीसी रोड ढाला गया है
स्टीमेट के अनुसार 6से 8 इंच मोटाई का सीसी रोड बनाया जाना था, लेकिन बरभाठा ब में 4 इंच मोटाई का सीसी रोड बनाया गया है। यह स्थिति न केवल गुणवत्ता की कमी को दर्शाती है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करती है कि क्या निर्माण एजेंसी ने नियमों और कानूनों का पालन किया है।
यह मामला चिंताजनक है, क्योंकि यह न केवल ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, बल्कि यह भी सरकार की योजनाओं की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है। यह जरूरी है कि संबंधित अधिकारी इस मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।


वहीं गांव के दूसरे गली में भी इसी तरह की सीसी रोड बनाया गया है जिसमें किसी भी प्रकार की निर्माण कार्य के बारे से जानकारी नहीं लिखा गया है





