सारंगढ

20 रूपये का पीएम सुरक्षा बीमा होने पर मृतक अमित चौहान के नॉमिनी को मिला 2 लाख का चेक।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जुलाई 2025/प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत मृतक अमित चौहान के नॉमिनी देवनारायण चौहान को बीमा क्लेम राशि दो लाख रुपए का चेक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा सालर के द्वारा प्रदान किया गया। सुरेश दमके लीड बैंक एसबीआई के अधिकारी ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 18 से 70 वर्ष का व्यक्ति जुड़ सकता हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने पर 20 रुपये प्रति वर्ष की राशि प्रीमियम के तौर पर धारक को देनी होगी।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने के लिए आधार कार्ड का होना जरुरी हैं। अगर किसी उपभोक्ता का 1 या अधिक बचत खाते हैं तब वे किसी एक बचत खाते के जरिये योजना से जुड़ सकते हैं। यह बीमा पॉलिसी हैं जिसके तहत दुर्घटना के समय मृत्यु अथवा अपंग होने पर बीमा के राशि के लिए क्लेम किया जा सकता हैं। यह बीमा योजना 1 साल तक वेलिड रहेगी जिसे प्रति एक वर्ष बाद रिन्यू करवाना होगा। मृत्यु एवम पूर्णतः विकलांग होने पर 2 लाख रूपये एवम आंशिक तौर पर अपंग होने पर 1 लाख रुपये बीमा राशि दी जाती है। उल्लेखनीय है कि इस बीमा की शुरुआत के समय बीमा की प्रीमियम राशि 12 रूपये थी, जो अब 20 रूपये हुई है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?