सारंगढ

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर..


सारंगढ़ – आज दिनांक 9 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं सफल उद्यमी जीवन रात्रे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में युवाओं के के लिए सर्वाधिक हित की बात कही गई है। देश की मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सबसे ज्यादा यदि किसी वर्ग को फोकस किया है तो वह है युवा वर्ग । उसी तर्ज पर आज छत्तीसगढ़ में भी जो संकल्प पत्र जारी किया गया वह पत्र वास्तव में युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है इस संकल्प पत्र के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाला समय युवाओं का है आने वाला दौर युवाओं का है। युवाओं को अपने केंद्र बिंदु में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ में जारी किए गए संकल्प पत्र में कहा है कि जो भी युवा उद्योग लगाना चाहता है उसे 50% की सब्सिडी के साथ बिना ब्याज का लोन मिलेगा जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है जबकि वर्तमान भूपेश सरकार में युवाओं के साथ दगाबाजी किया जा रहा है लगातार उनके हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उन्हें गलत मार्ग में ले जाया जा रहा है ऐसे में संकल्प पत्र में युवाओं के हित में की गई घोषणा निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में लाभ पहुंचाएगी और आसन्न विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से शिवकुमारी साधन चौहान जीत दर्ज करेगी और सारंगढ़ क्षेत्र से विधायक चुनकर आएगी । निश्चित तौर पर आज भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और सारंगढ़ विधानसभा की जनता स्पष्ट रूप से यह कह रही है और मजबूत रूप से यह कह रही है कि यह भय भुख और भ्रष्टाचार की जो सरकार है वह 17 तारीख को निश्चित तौर पर गिर जाएगी और पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और लोकप्रिय उद्यमी जीवन रात्रे के द्वारा कही गई।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?