सारंगढ

टीकाकरण एक कवच,नरेश चौहान (विधायक प्रतिनिधी)

सारंगढ:-चूंकि हम कोरोना वायरस महामारी से गुज़र रहे हैं, इसलिए आज की दुनिया में टीकाकरण के महत्व को लोगों ने समझा है। हमने महसूस किया है कि समय पर टीकाकरण कराने से घातक और ख़तरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। हमने पहले भी देखा है कि कैसे दुनिया भर में व्यापक टीकाकरण अभियान ने देश के परिदृश्य को बदल दिया और परिणामस्वरूप दुनिया के प्रमुख हिस्सों से चेचक, खसरा, टेटनस जैसे अत्यधिक संक्रामक और ख़तरनाक बीमारियों का उन्मूलन हुआ। इस तरह के बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के माध्यम से पोलियो जैसी बीमारियों को जड़ से मिटा दिया गया है। नरेश चौहान ने कहा की अब हमें युद्धस्तर पर कोविड-19 वैक्सिनेशन पर ध्यान देना होगा। इसके लिए युवाओं को खुद को अपने परिवार वालों को समझाइश देनी होगी कि वो व्यर्थ के अफवाहों में बिल्कुल ध्यान दें।

कोरोना का वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षति एवं प्रमाणित है। इसके लगाने से किसी प्रकार के दुष्परिणाम नहीं मिले हैं। अतः सभी लोग भ्रम दूर करें, किसी के बहकावे में न आएं और टीका अवश्य लगवाएं।
अपने क्षेत्रवासियों में डर को भगाने के लिए आज नरेश चौहान ने खुद वैक्सिन लगवाकर उदाहरण पेश किया और समझाया कि कुछ लोगों को वैक्सिन लगवाने के बाद हल्के बुखार का लक्षण दिखता है या सरदर्द होता है तो यह प्राकृतिक बाते हैं, इससे घबराने की आवश्यकता नही है यह लक्षण स्वतः कुछ घण्टे बाद ठीक हो जायेगा। क्योंकि जब हमारे शरीर मे कोई एंटीबाडी तेजी से बनने लगती है तो शरीर का तापमान बढ़ता है इस पर अफवाह में बहने की आवश्यकता नही है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।