सारंगढ
शुक्रवार दोपहर 03 बजे होगा प्रेस कार्यालय का उद्घाटन..विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, एसडीएम नन्दकुमार चौबे,एसडीओपी प्रभात पटेल थाना प्रभारी अमित सुक्ला, अरुण मालाकार समेत लोकप्रिय जनप्रतिनिधि समेत समस्त विभाग प्रमुख की गरिमामय उपस्थित में होगा शुभारंभ….

कार्यालय खुलने से सबसे ज्यादा फायदा उन कलमवीरों को होगा जो ग्रामीण अंचल से आते हैं। उन्हें एक ऑफिस में समाचारो को साझा करने के साथ फील्ड में आने वाली समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी, साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन प्राप्त कर निडरता पूवर्क भ्रस्टाचार को उजागर कर देश के विकास में सहभागी बन सकेंगे…
जिले से होगा वरिष्ठ पत्रकारों का आगमन-
सामूहिक कार्यालय की बात सुनकर न केवल सारंगढ अंचल के पत्रकारों में खुशी है अपितु इस कदम का स्वागत रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने भी की है। कल उनकी उपस्थिति में सारंगढ पत्रकारिता जगत में एक निश्चित ही अच्छे संकेत मिलने के आसार हैं। समस्त पत्रकार संघ ने इस विशेष पहल की प्रशंसा की है।




