सारंगढ

शासकीय उचित मूल्य की दुकान की काली करतूत,ले गया निषाद का भूत।

सारंगढ :- शासकीय उचित मूल्य की दुकान की मनमानी चरम सीमा पार कर रही है एक तरफ सरकार गरीब परिवार को 1रु में चावल बाट रहा है तो वही ग्राम पंचायत मुड़पार बड़े में उसका विपरीत तमासा नजर आ रहा है वर्त्तमान में “मां पार्वती स्व सहायता समूह”,अध्यक्ष रथ बाई पटेल, सचिव गुलाल बाई के नाम पर संचालित राशन वितरण किया जा रहा है पूर्व संचालनकर्ता रामलाल निषाद के द्वारा हितग्राही कई को गुमराह करके हितग्राही के नाम से 10 माह का आबंटन चावल को बेच खाने की बात सामने आया है हितग्राही रतन बाई साहू से बात करने से पता चला है कि अपनी रोजीरोटी के लिए जम्मूकश्मीर काम करने गई हुई थी तब से उनके घर वालों को कोई राशन सामाग्री नहीं दिया जा रहा था वितरणकर्ता राशन सम्बन्धित कुछ जानकारी पूछा जाने से उनका राशन कार्ड से नाम कट गया है गोलमोल जवाब दिया जाता था और बोला जाता था कि पैसा दोगे तो पुनः बनवा दूंगा राशन की समस्या को देखते हुए रतन बाई द्वारा संचालक को पैसा दिया गया उसके बाद भी राशन दो सालों से नही मिल पाया था जब सच्चाई जानने के लिए वितरण पंजी देखा गया तो पता चला कि उनका राशन प्रत्येक माह शासन से आ हि रहा था सिर्फ और सिर्फ हितग्राही को गोल गोल घुमाने का कार्य किया जा रहा था और हितग्राही के हिस्से का राशन वितरणकर्ता द्वारा हजम किया जा रहा था । रामलाल निषाद दुकान संचालक के द्वारा लगभग 10 माह तक की राशन सामाग्री गमन करने का मामला सामने आया है।

अब सवाल यह है कि 10 माह का राशन को रतन बाई साहू को वापस मिल पायेगा या नही?

रतन बाई साहू से पूछे जाने पर यह भी पता चला है कि “मां पार्वती स्व सहायता समूह” के वर्तमान संचालक चैतराम पटेल हितग्राही साहू को चावल तो देता है लेकिन शक्कर,मिट्टी तेल ,नमक नही दिया जाता और हितग्राही को बताया जाता है कि उसके नाम से सिर्फ चावल आता है कह कर गुमराह किया जाता है धन्य है ये पंचायत जो कोई भी संचालक हो सिर्फ और सिर्फ हितग्राहीयो का राशन मे अपनी हिस्सेदारी का अधिकार समझकर कटौती किया जा रहा है!

इन सारे कृत्य को देखकर संबधित विभाग से बात करने पर कोई उचित जवाब नहीं मिलती नजर आती है आपको बता दें कि कुछ महीने पहले सारंगढ़ से तबादला का निर्देश निकल चुका था लेकिन अभी तक सारंगढ़ मे ही संरक्षक के रूप में नजर आ रहे हैं ऐसे में संचालकों का मनोबल भी बढ़ा हुआ है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।