सारँगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्था का आलम झेल रहा है,,जिम्मेदार आखिर कौंन?

सारंगढ़:- सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक ऐसा जगह है जहा प्रतिदिन सैकड़ों लोगो इलाज कराने के नाम से आते है और इलाज कराकर घर चले जाते है लेकिन आने से लेकर जाने तक उनके साथ क्या होता है कैसे उन्हे सुविधा मिलता है कितना अच्छा है कितना बुरा ये किसी अधिकारी को नहीं पता है और कहने को तो कहते है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ मे सारी सुविधाए उपलब्ध हो रही है लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही है अभी भी इलाज कराने के नाम पर 50 लोग आए हुए है लेकिन किसी भी बेड में बेड सीट नहीं लगा और ना ही साफ सफाई को लेकर किसी तरह का ध्यान दिया जा रहा है बिना बेड सीट के मरीज सो रहे है हर दिन कोई ना कोई मरीज आता है और जैसे तैसे कर इलाज कराकर चला जाता है और बिना बेड सीट के इलाज हो जाता है किसी ने जहर खाया है,तो कोई दुर्घटना ग्रस्त होकर ,तो सर्दी ,बुखार,खुजली इन्फेक्शन आदि जैसे कई तरह के मरीज आते है और बिना बेड सीट के सो रहे है और फिर उसके जाने के बाद उसी मे फिर कोई और मरीज का इलाज हो रहा है अब जरा सोच सकते है कि क्या प्रभाव पड़ रहा होगा ,कई संक्रमण बीमारी है जो एक से दूसरे तक फैलने वाला होता है और बिना बेड सीट दिए संक्रामक रोग को बुलावा दे रहा है सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,कोई मरीज ये सोचकर आता है कि मेरा अच्छा इलाज हो लेकिन यहां तो ठीक से एक बेड सीट नहीं मिल रहा है तो आप सोच सकते है कि वस्तु स्थिति क्या है और इलाज कराकर स्वस्थ होकर जाने के बजाय बल्कि और बीमार पड़ सकते है क्योंकि सभी वार्ड पूरी तरह से बदबूदार है ,इलाज कराने वाले के साथ स्वस्थ परिजन आ रहे है बदबू की वजह से उनके स्वास्थ्य मे बुरा असर पड़ सकता है


बीएमओ से लेकर कर्मचारी मंदमस्त ,,
बिना बेड सीटऔर बदबूदार स्थिति को लेकर मे डॉक्टर और कर्मचारी को भी बोला गया तो उनका कहना था कि कर्मचारी हड़ताल पर है जिसकी वजह से बेड सीड नहीं धुला है और साफ सफाई को लेकर भी थोड़ा उचित ध्यान नहीं हो पा रहा है जब वास्तु स्थिति को सारंगढ़ एसडीएम को बताया गया तब जाकर तत्काल तहसीलदार को जांच में भेजकर सभी को सुधार कराने को कहा लेकिन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के द्वारा हड़ताल का हवाला देते हुए पल्ले झाड़ लिया गया सूत्रों की माने तो रात के अंधेरे में हॉस्पिटल की लापरवाही का उजाला खूब नजर आता है विभाग के अधिकारी इतने मस्त है कि उन्हें कचड़ा या बदबू या मूल सुविधाए जिसे नहीं मिल पा रहा है वो दिखाई नहीं देते और रोजाना ऐसे ही स्थिति में डॉक्टर और स्टाफ के साथ बीएमओ साहब भी राउंड मारने वार्ड मे जाते है लेकिन उन्हें कभी दिखाई ही नहीं दिया या फिर उन्हे अपनी जवाबदारी जिम्मेदारी की कोई पड़ी नहीं है

जिला चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में लाने पर थोड़ा सुधार हुआ
जब कुछ नहीं हुआ रात बीत गया दिन हो गया मरीज अपने घर से लाए हुए कपड़े लगाने की मजबूर हुए, पूरे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अधिकारी को बताने के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो मजबूरन जिला चिकत्सा अधिकारी को इस मालमे में अगवत कराया गया तब तो आनन फानन में फोन के मध्याम से तुरंत संज्ञान लेते हुए ,बेड सीट की व्यवस्था किया गया , इलाज तो पूरा मिल रहा है लेकिन सफाई को नही है अभी कुछ दिनों में मुख्यमत्री का आगमन है सारे विभाग हो गए चौकने लेकिन सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदासीनता का आलम झेल रहा है बहरहाल समुदायिक स्वस्थ केंद्र की शिकायत मुख्यमंत्री से होगी ,




