सारंगढ

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने देश में पाया 13वां स्थान।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 अगस्त 2025/प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई से 15 अगस्त के मध्य स्पेशल ड्राइव का आयोजन किया गया था, जिसमें योजना अंतर्गत पात्र गर्भवती माताओं के पंजीयन हेतु सभी जिलों को लक्ष्य दिया था। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को ड्राइव अंतर्गत 443 गर्भवती माताओं के पंजीयन का लक्ष्य प्रदान किया गया।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन तथा जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में हितग्राहियों का चिन्हांकन हेतु कार्यवाही करते हुए 1430 गर्भवती माताओं का पंजीयन कर लक्ष्य के विरूद्ध 322 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई। जिले ने स्पेशल ड्राइव में पूरे देश में 13वां स्थान प्राप्त किया है। केवल उत्तरपूर्व के 11 जिले तथा 1 केन्द्रशासित जिला कराईकल का पंजीयन सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अधिक है, क्योंकि इनका लक्ष्य भारत सरकार द्वारा कम निर्धारित किया गया था। यदि सामान्य श्रेणी के जिलों को देखा जाये तो जिले में अन्य सामान्य जिलों की तुलना में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?