सारंगढ

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त भाजपाईयों को पार्टी ने किया निलंबित


सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त भाजपा नेताओं पर कडी कार्यवाही करते हुए प्रदेश संगठन ने 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ के भाजपा नेता सियाराम कहार पुर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा और दीपक सिंघानिया भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य को भाजपा प्रत्याशी बिलाईगढ़ 2023 के खिलाफ प्रचार प्रसार करना को तथ्यों के साथ सत्य पाया गया जिसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के द्वारा दोनो भाजपा नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान से बात की गई तो पता चला कि पार्टी को लम्बे समय से दोनो नेताओं के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो रही थी। उक्त विषयों पर पार्टी के द्वारा बडी कार्यवाही करते हुए दोनो नेताओं को पार्टी से आगामी 6 वर्षो तक के लिए निलंबित कर दिया गया।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर संगठन की पैनी नजर
सारंगढ़ जिले की दोनो ही विधानसभा सीटों में लगातार प्रत्याशियों के पक्ष और विपक्ष में की जा रही गतिविधियों पर आलाकमान की पुरी नजर है। आने वाले समय में चुनाव के निणर्यों के आधार पर पार्टी जहां निष्ठावान कार्यकर्ता को पुरूस्कृत कर सकती है तो वहीं प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों पर कडी कार्यवाही भी कर सकती है। बहरहाल प्रत्याशियों के पक्ष और विपक्ष में किये जा रहे सभी कार्यो की जानकारी भी किन्ही माध्यमों से आलाकमान तक पहुच रही है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?