एक बार फिर जीवन दायनी बना राधाकृष्णा हॉस्पिटल सारंगढ़,सटी हुई सड़ चुकी अतड़ी का हुआ सफलतापूर्वक आपरेशन।

सारंगढ़ :- सारंगढ़ विधानसभा में एक ऐसा हॉस्पिटल जो अपना कर्त्तव्य को निभाने में हमेशा ततपर रहता है और बड़ी सी बड़ी बीमारी को ठीक करने में सफलतापूर्वक इजाल करता है आपको बता दे एक ऐसा ही मामला झारपाली का है मरीज़ घुरुवा सींग जो की ग्राम झारपाली का रहने वाला है जिसके पेट मे शनिवार की रात को अचानक पेट में दर्द होने लगा और धीरे-धीरे दर्द बढ़ने लगा, रविवार की सुबह आस पास के अस्पतालों में जाँच और इलाज कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि इसका ऑपरेशन करना पड़ेगा बड़ा ऑपरेशन है रायपुर चले जाइए ।

यह सुनकर मरीज के परिजनों का पैरों तले जमीन खिसक गई । मरीज़ परेशान हो गया,ऑपरेशन की नौबत आ गई उनका कहना है कि रायपुर सीटी में मरीज़ का कोई रिश्तेदार नहीं रहता जिससे कि वहाँ रह कर मरीज के इलाज कराया जा सके। सारंगढ़ से 18 किलोमीटर दूर अपने ससुराल इसी का विचार विमर्श करने आया और अपनी बातों को अपने ससुराल वालों को बतलाया। वही नंदू नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि आपको रायपुर बुरला जाने की आवश्यकता नहीं हमारे सारंगढ़ में श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल में बड़े से बड़े ऑपरेशन की सुविधा है जिससे इलाज कराया जा सकता है । मरीज़ गुरुवार को राधाकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचा और मरीज के पहुंचते ही तत्काल वहां के सर्जन डॉ राकेश साहू ने एक्स-रे करा कर देखा तो पता चला कि मरीज की अतड़ी फँसी है । डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को बतलाया कि घुरवा के अतडी में रुकावट आ गया है जिसे सिग्माएड वाल्बुलस कहते हैं । जिसकी वजह से मरीज का मल मूत्र निकलना बंद हो गया है,पेट की अतडी भी 4 दिन लेट होने की वजह से सड़ या फूल गई होगी । डॉ ने मरीज के परिजनों को बतलाते हुए हौसला दिया कि घबराइए मत इसका ऑपरेशन यहां सफलतापूर्वक हो जाएगा। परिजनों को समझाने के बाद हमारे श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के सर्जन राकेश साहू व ओटी स्टॉप की टीम के द्वारा सफलतापूर्वक उस सड़ी हुई अतड़ी को काटकर बाहर निकाला गया । और मरीज को मौत के मुंह से निकाल कर नया जीवन दान दिया गया ।
मरीज के परिजनों ने डॉ राकेश साहू तथा श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल का बहुत-बहुत धन्यवाद कहा ।।




