सारंगढ

वृद्ध एवं दिव्यांगजनों ने डाक मत पत्र के माध्यम से किया मताधिकार का प्रयोग

विधानसभा निर्वाचन 2023

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 नवंबर 2023 / विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 सारंगढ़ एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़ के 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन एवं दिव्यांगजन डाक मतपत्र से मत देकर लोकतंत्र के निर्माण में सहभागी बन रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए इस वर्ष डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत वृद्धजन और दिव्यांग मतदाताओं को विशेष तौर पर सुविधा मिल रही है। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 के रूट क्रमांक 10, पेटी नंबर 10 के वयोवृद्ध मतदाताओं ने डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया‌। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 के रूट क्रमांक 05 और रूट क्रमांक 16 के वयोवृद्ध मतदाताओं ने डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में कुल 9-9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें मतदाताओं ने 6 नवंबर को डाक मतपत्र के माध्यम से चुनाव चिह्न देखकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान किया। इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र की सुविधा दी है। वयोवृद्ध एवं दिव्यांगजनों ने आयोग द्वारा दी गई इस सुविधा के प्रति आभार व्यक्त किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?