व्यापारियों के हित मे NSUI प्रदेश सचिव शुभम बाजपेयी ने लिखा कलेक्टर को मांग पत्र

लॉकडाउन से पड़े अतिरिक्त भार से व्यापारियों को राहत दिलाने NSUI ने की पहल
व्यापारीगण हेतु सशर्त दिशा निर्देश से दुकान खोलने की मांगी अनुमति ।

सारंगढ– बीते 40 दिनों से लगातार लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए सारंगढ नगर पालिका एल्डरमैन एवं NSUI प्रदेश सचिव शुभम बाजपेयी एक बार फिर व्यापारी हित मे सामने आए है और रायगढ़ कलेक्टर महोदय से सशर्त व्यपार संचालन की अनुमति हेतु पत्र लिखा है। विगत 40 दिनों के लॉक डाउन में प्रशासन का आम जनता व व्यापारी वर्ग ने बखूबी साथ निभाया और कलेक्टर महोदय के नेतृत्व में कोरोना से बखूबी लड़ाई लड़ी और संक्रमण को नियंत्रण में लाने में प्रशासन के सहायक बने। छोटे बड़े सभी व्यापारी के साथ साथ सबसे महत्वपूर्ण ठेले-घुमाटो से अपने परिवार का भरण पोषण करने वालो की स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण उचित सहयोग करने हेतु प्रशासन से अपील की है। शुभम बाजपेयी ने उक्त पत्र पर प्रशासन द्वारा सफल व्यवस्था से कोरोना संक्रमण में काबू पाने के लिए कलेक्टर महोदय के नेतृत्व में समस्त अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश के साथ व्यापारी वर्ग को राहत देने की मांग कलेक्टर महोदय से की है।





