सारंगढ
श्री राम महिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती को NSS के छात्र एवं कालेज स्टाप ने बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाएं।।

सारंगढ़ :- श्री राम महिला कॉलेज में nss के छात्र एवं कॉलेज स्टॉप के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया गया।

हर साल स्वामी विवेकानंद के सम्मान में 12 जनवरी का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में मनाया जाता है. स्वामी विवेकानंद जी (Swami Vivekananda) का जन्म कोलकाता में 12 जनवरी सन 1863 में हुआ था
क्यो मनाया जाता है स्वामी विवेकानंद जयंती।।
स्वामी विवेकानंद के जीवन और कार्य ने कई वर्षों से लाखों लोगों को प्रेरित किया है.1985 में, भारत सरकार ने एक नोट बनाया इस उद्देश्य के साथ कि विवेकानंद की विचारधारा विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित कर सकती है और उनके जीवन को आकार देने में मदद कर सकती है. तभी से उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है





