खनन माफिया बलवीर आहूजा उर्फ विक्की आहूजा का हौसला हुआ बुलंद,जसरा महानदी के सीना छल्ली कर अपने निजी फायदे के लिए शासकीय संपदा की कर रहें है चोरी!

सारंगढ़/जसरा:-रेत खनन माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए भले ही प्रशासन सख्त से सख्त कार्यवाही कर रहा हो बावजूद उसके माफियाओं का नेटवर्क ना ही कमजोर पड़ रहा है और न ही इनके कारोबार में कमी आ रही है आलम यह है कि माफिया इस कदर सक्रिय है कि मोटे दामों पर शासकीय संपदा को बेच रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला जसरा महानदी की है जहाँ खनन माफिया बलवीर आहूजा (सरिया वाले) के द्वारा शासकीय संपदा को बेचा जा रहा है आपको बता दे जसरा महानदी से रेती एक पोपलेन 1JCB से खुदाई कर 4 हाइवा गाड़ी से रेती सप्लाई किया जाता है।



वही रॉयल्टी की बात की जाए तो बिना रॉयल्टी पर्ची के रेती बेची जाती है प्रति ट्रेक्टर 650 रु व हाइवा 1650 रु लिया जाता है वहीं जसरा के मजदूरों से बात किया गया तो उनका कहना है

कि हमें प्रति ट्रेक्टर 150 रुपये दिए जाते है और यही दिन में करीब 100 ट्रेक्टर रेती निकाला जाता है इतना में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि महानदी की सीना छल्ली कर खनन माफिया बलवीर आहूजा किस तरह बिना रॉयल्टी का मुनाफा कमा रहा है खनन माफिया का तदाक इस कदर बढ़ गया है कि महानदी को अलग से रोक के रखा है जिससे रेती निकालने में खनन माफिया को आसानी हो।
साथ ही महानदी से रेती निकालने के फिराक में एक बड़ा नहर को बांद कर रखा है

जिससे निकासी में जसरा गांव को बरसात के दिनों में काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा,देखा जाय तो जसरा ऐसे ही डुबान क्षेत्र में आता है ऊपर से बड़ा नहर को खनन माफिया के द्वारा रेती निकालने के लिये बांद कर रखा गया है।


क्या कहते है खनिज अधिकारी भार्गव……
खनिज अधिक से फोनों के माध्यम से बात हुआ तो कहने लगा कि आप पहले न्यूज़ चलाओ कहकर, कार्यवाही करने का हवाला दिया गया।।




