शासकीय भूमि पर कब्जा कर मारुति सुजुकी अरेना ऑटोमोबाइल (कोतरी) चला रहा अपना शो रूम….अवैध कब्जा करने वाले मारुति सुजुकी अरेना ऑटोमोबाइल कोतरी के जमीन का होगा सीमांकन

सारंगढ़ – सारंगढ़ जिला बनते ही कई बड़े उद्योगपतियों ने अतिक्रमण करने में अतुर हो गए है शासकीय भूमि तक को नहीं छोड़ रहे है करोड़ों की मालिक होने के बाद भी बेजा कब्जा जैसे कार्यों में संलिप्त है एक तरह से भूमाफिया भी कह सकते है उन्हे पहले तो सरकारी जमीन के आगे को खरीदकर अपना धंधा स्थापित करते है उसके बाद दिन बीतते ही लालच का पुल बांधने लग जाए है और धीरे धीरे सरकारी भूमि पर कब्जा कर निजी स्वार्थ के लिए अपना धंधा स्थापित कर शासकीय भूमि में करने लगते है ऐसे ही एक मामला सारंगढ़ से निकलकर समने आ रहा है जहा सरकारी जमीन को कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा मालिक ,हम बात कर रहे है सारंगढ़ से महज कुछ किलोमीटर दूर कोतरी ग्राम पंचायत में बने मारुति सुजुकी अरेना सत्या ऑटोमोबाइल शो रूम के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर पार्किंग स्थल बनाया जा रहा वहीं मिली जानकारी अनुसार पहले यह जमीन जहा शो रूम स्थापित है उसे खरीदा गया और उसके बाद आगे की बची शासकीय भूमि को अपना धंधा चलाने के लिए पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है उसके लिए आधीरात के अंधेरे में चोरी छिपे मिट्टी और मुरूम डाल रहा है यहां तक कि ढोल से नाली बनाने की तैयारी में लगे है

शासकीय भूमि पर मारुति शोरूम कब्जा ,राजस्व विभाग से कोई परमिशन नहीं
आदर्श आचरण संहिता का खुल्ला उल्लघन करता शो रूम जहा बिना परमिशन के मशीन से खोदाई कर मुरूम डंप किया गया जब इस सम्बन्ध में जानकारी लेने चाहा तो शो रूम के कर्मचारी ने गुमराह करते हुए बताया कि सिर्फ साफ सफाई किया जा रहा है वहीं जब इस सम्बन्ध में उनसे पूछा गया कि आखिर वही से पानी निकासी होता है उसे कैसे कर रहे अगर इस स्थान को पाटा जा रहा है तो कहते है बस साफ सफाई कर रहे पानी निकासी के लिए ढोल डाल रहे है अब सवाल यह उठता है कि अगर सिर्फ साफ सफाई करना होता तो नाला जैसे स्थान जहा से पानी निकासी होता है वहां मुरूम डालने की क्या जरूरत है और ढोल लगाने की की जरूरत है वहीं इस बात से साफ प्रतीत हो रहा है कि साहब सफाई के नाम पर अवैध कब्जा कर उसे पार्किंग बनाने की फिरख मे लगे हुए है वहीं उन्हें यह भी पूछा गया कि आखिर मिट्टी मुरूम कहा से लाया गया और कब लाया गया और कितना लाया गया और कहा से परमिशन लिए गया है क्या लीज है रॉयल्टी काटा जा रहा है इस संबध मे पुख्ता जवाब नहीं मिल पाया बल्कि साफ शब्दो मे कर्मचारी ने राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी से कोई परमिशन नहीं लिया गया है इस बात से साफ जाहिर होता है कि चोरी छिपे किसी सरकारी जमीन से मुरूम निकाला गया होगा इसलिए रात के अंधेरे में सारा काम पूरा कर लिया गया है ।
अतिक्रमण करने मे माहिर मारुति शोरूम नेशनल हाईवे नियम को भी किया दरकिनार
वहीं देखा जाए तो लगभग 60 से 65 डिसमिल जमीन पर यह शो रूम स्थापित किया गायब लगता है लेकिन अपनी निजी धंधे को निर्माण करने में साहब ने नेशनल हाईवे जैसे नियमों को भी दरकिनार कर दिया और जहा सड़क से उन्हे 100 फीट की दूरी से उद्योग स्थापित करना था उसे महज 50 फीट तक भी नहीं छोड़ा और बाउंड्री वॉल देकर खड़ा कर दिया साथ ही अब बची खुची जमीन तक को कब्जा कर उसमे पार्किंग बनाने में लगे है शो रूम को अगर इसकी बारीकी से जांच किया जाए तो नेंशनल हाईवे नियम के अनुरूप जांच होने पर अतिक्रमण का हिस्सा साफ दिखाई देने लगेगा
राजस्व विभाग के साथ उच्च अधिकारीयो से की जाएगी शिकायत
सारंगढ़ मे अतिक्रमण का सिलसिला बढ़ता जा रहा है जहा उद्योगपति मारुति सुजुकी अरेना के मालिक कब्जा करने में लगे हुए है जिनको सारंगढ़ के अधिकारियो का कोई भय नजर नहीं आ रहा एजेंसी का वर्कर बताते है ऊपर से बात कर किया गया है अब ऊपर कौन बैठा है किस अधिकारी से बात हुआ और उन्होंने क्या सरकारी जमीन को पाट कर कब्जा करने और उसमे अपना धंधा स्थापित करने का अनुमति दिया या फिर लेनदेन कर सारा खेला चल रहा है ये तो अब वक्त ही बतेयागा फिलहाल इस सम्बन्ध में सारंगढ़ राजस्व विभाग के साथ जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियो को इसकी लिखित शिकायत किया जाएगा अब देखना है ऐसे कब्जाधारी पर प्रशासन के सीमांकन करने के कदम उठाते है ?




