सारंगढ

रन फोर यूनिटी के तहत मैराथन दौड आयोजित,कलेक्टर एसपी ने झण्डा दिखाकर किया रवाना।

सारंगढ़ बिलाईगढ़:-सारंगढ आज सुबह सात बजे से रन फोर यूनिटी के तहत स्थानीय खेलभांठा मैदान से अशोका पब्लिक स्कूल तक पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का दो अलग अलग वर्ग में आयोजन किया गया जिसमें एक वर्ग में विद्यालयिन छात्र छात्राएं तथा दूसरा वर्ग ओपन वर्ग था जिसमें कई वर्ग के नागरिकों ने हिस्सा लिया।विद्यालयिन छात्र छात्राओं में से स्वामी आत्मानंद विद्यालय ,अशोका पब्लिक स्कूल, मोना माडर्न विद्यालय, शासकीया कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इत्यादि के छात्र छात्राओं ने तथा ओपन वर्ग में कई गणमान्य नागरिकों सहित कई अधिकारी कर्मचारियों ने भी शामिल होकर उत्साहवर्धन किया जिसमें संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी प्रमुख रहीं।

मैराथन दौड के प्रतिभागियों को कलेक्टर डी राहुल वैकंट तथा एसपी राजेश कुकरेजा ने झण्डा दिखाकर रवाना किया खेलभांठा मैदान से रवाना हुए प्रतिभागियों के आगे पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में रास्ता साफ कराने के लिए सक्रिय रही तथा गण चौंक,भारत माता चौंक सहित अन्य कई स्थलों में कई विद्यालयों की टीम के साथ ही साथ महेन्द्र केजरीवाल इत्यादि समाजसेवियों की टीम पेयजल इत्यादि की सतत व्यवस्था करती दिखाई दी।विद्यालयिन व ओपन वर्ग के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को खेलभांठा में एक नवंबर को आयोजित राज्योत्सव के कार्यक्रम में पुरूष्कृत किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में कलेक्टर डी राहुल वेंकट व एसपी राजेश कुकरेजा के निर्देशन में एएसपी महेश्वर नाग एसडीएम मोनिका वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग ,पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग,नगरपालिका इत्यादि की अहम भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?