सारंगढ

अवैध रूप से सटटा पटटी लिखकर अंको के माध्यम से लोगो को सटटा नामक जुआ खेलवाने वाले आरोपीयो को कोसीर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सारंगढ़ बिलाइगढ़ – आरोपीयों के कब्जे से 02 प्रकरण में कुल 3900रूपये नगदी एवं 02 नग मोबाईल फोन कुल जुमला 22500रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपीगण –01. उदय कुमार लहरे पिता प्रेमलाल लहरे उम्र 41 साल साकिन मण्डलपारा कोसीर 02. लक्ष्मीकांत जोल्हे पिता उदयचंद जोल्हे उम्र 25 साल साकिन बडे गंतुली थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग.
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुख्यालय सारंगढ के मार्गदर्शन पर समय समय पर कार्यवाही किया जा रहा था जो कि वरिष्ट अधिकारी के द्वारा टीम गठीत कर उनके नेतृत्व में गठीत टीम एवं थाना कोसीर पुलिस द्वारा दिनांक 14-12-2023 को थाना कोसीर क्षेत्रांतर्गत के ग्राम मण्डलपारा एवं बडे गंतुली में जुआ सटटा रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी 01. उदय कुमार लहरे पिता प्रेमलाल लहरे उम्र 41 साल साकिन मण्डलपारा कोसीर 02. लक्ष्मीकांत जोल्हे पिता उदयचंद जोल्हे उम्र 25 साल साकिन बडे गंतुली थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग. के द्वारा अवैध रूप से अंको के माध्यम से सटटा पटटी नामक जुआ मोबाईल रखकर खेलाते पाये जाने पर आरोपीयों के कब्जे से सटटी पटटी कागज जिसमें रूपये पैसे का लिखा हुआ है दो नग डाटपेन, 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 3900 रूपये कुल जुमला 22500रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है । आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 06 छ.ग.जुआ.प्रति.अधि.2022 पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपीगण को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा ज्यूडिशियल रिमाण्ड मे भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में गठीत टीम अधिकारी/कर्मचारी उप निरीक्षक जे.एस.ठाकुर सउनि कुलदीप तिवारी प्रआर राजकुमार राज आरक्षक ओमचंद साहू , मुरली सिदार , दिलीप तेन्दुवे, जितेन्द्र टंडन एवं थाना कोसीर का विशेष योगदान रहा ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?