सुलोनी मेले में चल रहा जुए का खेल?

सारंगढ़:- जिले में हर तरप मड़ई मेले का माहौल है और मेले में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है और भोले भाले ग्रामीण इस जुए में दांव लगा रहे और ठगे जा रहे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा अब तक मेले में चल रहे इस जुए पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मड़ई मेले को सांस्कृतिक यात्रा के रूप में देखा जाता है, जहां ग्रामीण आवश्यक सामग्रियों की खरीदी करते हैं। बाहर से आए कुछ लोग मेले में विभिन्न प्रकार के जुए का खेल संचालित कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण छले जा रहे हैं। यह अवैध व्यवसाय हजारों में चल रहा है और एक बड़ा वर्ग इससे प्रभावित है। सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण बच्चों में देखने को मिल रहा है जो थोड़े पैसे जुटाकर मेले में पहुंच रहे हैं और जुए के माध्यम से ठगी के शिकार हो जा रहे हैं। एक ओर जहां पैसा लेकर नंबर लगाने का खेल होता है वहीं आकार्षक डॉट कर किस्मत आजमाने का लालच दिया जाता है। (डॉट एक प्रकार का जुवा है ) सुलोनी में दर्जनों व्यक्ति इस जुए का शिकार हुए।
आने वाले दिनों में भी लगभग एक दर्जन स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाना है, जहां बड़ी मात्रा में जुआ का खेल आयोजित करने की जानकारी सामने आई है। कई स्थानों पर जहां आयोजक खुले में यह व्यवसाय कर रहे हैं वहीं कई मेले में किनारे व छुपे हुए स्थानों पर जुए का संचालन किया जाता है।
डॉट जुवा के वजह मेला में मार पीट नौबत आया जिसमें मेले में भारी भगदड़ मचा हुआ था।





