महिला बाल विकास कोसीर परियोजना कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, प्रोटोकॉल का उलंघन

सारँगढ़। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आज पूरे देश में धूमधाम से यह पर्व मनाया जा रहा है।इस बीच सारंगढ़ जिला के कोसीर परियोजना योजना कार्यालय महिला बाल विकाश विभाग में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान का खबर आ रहा है, बताया जा रहा जा रहा है कि परियोजना कार्यालय में ध्वज संहिता के प्रोटोकॉल अनुसार फहराया नही गया है। सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर में परियोजना कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित समय से पहले ही बिना सम्मान के उतार दिया गया है, जबकि तिरंगा झंडा संहिता 2002 के अनुसार किसी भी शासकीय कार्यालय से झंडा उतारने का नियम तय किया गया है के बावजूद भी इस विभाग के इस संहिता का उलंघन करते हुए मनमाने तरीका से राष्ट्रीय ध्वज को उतार दिया गया।
ज्ञात हो कि उक्त कार्यालय में आज दोपहर 12 बजे से झंडा गायब दिखा है सिर्फ खंभा ही खड़ा नजर आया है जिसको देखकर आस पास के ग्रामीणों ने अधिकारी एवं मीडिया को अवगत कराया है। अब देखना है कि इतने बड़े मामला में प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।





