ग्राम पंचायत पचपेड़ी में सरपंच सरोज नंदु कुर्रे ने किये लाइब्रेरी भवन व कॉमन सर्विस की भूमि पूजन।

सारंगढ़:- सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आदर्श ग्राम योजना से बनने वाली लाइब्रेरी भवन और कॉमन सर्विस की भूमि पूजन समस्त ग्रामवासी के सहयोग से ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती सरोज नंदू कुर्रे द्वारा भूमि पूजन किया गया साथ ही मनरेगा योजना के तहत रोजगार गारंटी मजदूर हितमुल्क काम में भी अपने ग्रामवासी को रोजगार दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं वही ग्राम पंचायत पचपेड़ी सरपंच को अच्छे कार्य करते हुए 2 वर्ष पूरा हुआ

भूमि पूजन में उपस्थित गणमान्य नागरिक घुरुवा दास,भुनेश्वर भारद्वाज,खगेश टंडन, श्री गुहाराम बधाइयां, श्री सुदर्शन टंडन, जयलाल लहरें, बाबूलाल केरकेट्टा, रतन लकड़ा, गंगाधर टंडन, श्यामा केरकेट्टा पंच प्रतिनिधि, महासिंह अजय पंच, अभय महिलाने (पूर्व सरपंच) प्रतिनिधि, मुकेश टंडन, टेसराम सोनी (पूर्व उप सरपंच),सरपंच प्रतिनिधि नंदू कुर्रे उपस्थित रहे।
सरपंच सरोज नंदु कुर्रे ने साथ ही अपने ग्रामवासी को आभार व्यक्त की और कहा कि मैं हमेशा आप सभी का और ग्राम पंचायत की कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी ।।




