सिल्हाटी वाले बाबा की आड़ में मल्दा-अ में शिविर लगाकर लोगों से लाखों रुपये की अवैध वसूली किया गया!

ग्राम मल्दा में आस्था के नाम पर किया गया वसूली
कोसीर- छ.ग. में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले चमत्कारी बाबा सिल्हाटी वाले बाबा जो अपने चमत्कारों से बडी़ से बडी़ लाईलाज बिमारियों का ईलाज करने के लिए यूट्यूब पर प्रसिद्ध हैं, बाबा अपनी साधना और बाबा गुरूघासीदास जी के आशिर्वाद से नि:शुल्क केवल नारियल,अगरबत्ती,पान से सभी लोगों का ईलाज करने के लिए जाने जातें हैं दरअसल उनके नाम पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थानाअंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा में शिविर लगाकर लोगों से लाखों रूपये की अवैध वसूली की गयी है। दरअसल आपको बता दें कि सोशल मिडीया में मल्दा के उपसरपंच के पति व युवाओं द्वारा कुछ दिन पहले 6 फरवरी को मल्दा में बाबा के आगमन और ईलाज को लेकर प्रचार प्रसार हेतु संपर्क नंबर जारी किया गया जहां ईलाज में पहुंचने वाले पिडी़त लोगों से 1500 से 3000 रूपये तक की राशि वसूली की गयी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शिविर में 400 से भी अधिक टोकन काटे गये और सभी से ईलाज के नाम पर तथाकथित लोगों द्वारा मोटी रकम वसूली गयी है। लोग बडे़ विश्वास और आस्था के साथ छोटे-छोटे बिमार बच्चों, बुजुर्गों परिवार जनों को ईलाज कराने लाईन में लगकर रात भर बाबा का इंतेजार करते रहें जिनके पास टोकन नहीं थे उनके द्वारा टोकन काटे जाने निवेदन करने पर समिती द्वारा अतिरिक्त शुल्क 2500 रूपये लेने की भी बात लोगों द्वारा बताई गयी है। वहीं बाबा रात के 2 बजे जब शिविर में पहुंचे तब उनसे समिती द्वारा पैसे लेकर ईलाज की बात पूछी गयी तो उन्होंने समिती द्वारा लोगों से लिये गये इस राशि से साफ-साफ इनकार कर दिया। अब आप इन सभी बातों से समझ सकतें हैं कि लोगों के आस्था और मजबूरी के नाम पर ग्राम मल्दा के युवाओं द्वारा लोगों को किस प्रकार से ठगा गया है।





